Just for Testing
छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट के साथ आज आएंगे अयोध्या

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे।

मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल से भरे टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को अर्पित करेंगे। इसके साथ ही सुगंधित विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित अयोध्या पहुंचेंगे। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर खाने का प्रसंग रामायण के मर्मस्पर्शी प्रसंगों में से एक है।

Related Articles

Back to top button