Just for Testing
उत्तराखंडराज्य

Dehradun Accident: ओल्ड सर्वे रोड पर हादसा, बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दीवार तोड़कर घर में घुसी

डालनवाला थाना क्षेत्र के ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से आ रही एक बेकाबू कार कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इस दौरान पूर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष संतोष कुंवर के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से एक एसयूवी कार आ रही थी। लोगों ने देखा किर की गति बहुत अधिक है। देखते ही देखते बेकाबू कार ने एक कार को टक्कर मार दी। चालक ने फिर से कार दौड़ाई और थोड़ी आगे चलकर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस बीच और अभी वाहनों के चपेट में आने की बात सामने आई है।

चालक यहीं नहीं रुका उसने फिर से गति बढ़ाई और कार ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक घर की दीवार और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। घर के अंदर खड़ी कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दो बाइक सवार और एक कार सवार घायल हुआ है।

 

गनीमत रही कि घर के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही गति बढ़ाने के पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है। थानाध्यक्ष कुंवर ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button