Just for Testing
उत्तराखंडराज्य

Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले पहले सेना के जवान व गुरुद्वारा के सेवादार बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। हेमकुंड पहुंचते ही जवानों ने सबसे पहले गुरुद्वारे के आगे अरदास पढ़ी। इसके बाद अब जवान यहीं रहकर आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेंगे।

बता दें कि हेमकुंड साहिब की यात्रा 23 मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए 418 इंडिपेंडेंट फील्ड नौवीं माउंटेन ब्रिगेड और गुरुद्वारे के सेवादार कुछ दिन पहले रवाना हुए थे। टीम मार्ग के सबसे बड़े अवरोधक अटलाकोटी हिमखंड को काटकर आगे बढ़ी और आज हेमकुंड पहुंची।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही थी। अब हेमकुंड साहिब से बर्फ हटाई जाएगी जिससे श्रद्धालुओं को आने में परेशानी ना हो।

Related Articles

Back to top button