Just for Testing
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में CM धामी का खास अंदाज, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह, बोले- मेहनत ही सफलता का रास्ता…

चम्पावत. अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता को सौंपा चेक

चम्पावत प्रवास के दौरान सीएम ने स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामायिक निधन हो गया था.

Related Articles

Back to top button