Just for Testing
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के तीन नगर निकायों में भाजपा ने घोषित किए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, 9 जून को होंगे चुनाव

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नगर निकायों में चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, नगर पंचायत पाटी से नवीन राम तथा नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

प्रदेश के इन तीनों नगर निकायों के लिए चुनाव नौ जून को होने हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। तीनों निकायों में चुनाव की प्रक्रिया 27 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ होगी।

11 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 जनवरी, 2025 को 97 नगर निकायों के चुनाव हुए थे। तब टिहरी जिले के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के लिए वार्ड परिसीमन व पदों का आरक्षण नहीं हो पाया था।

इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत गढ़ी नेगी (ऊधम सिंह नगर) व पाटी (चंपावत) में भी यह प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। तीनों निकायों में आरक्षण व परिसीमन का प्रस्ताव मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने तीनों निकायों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कराया।

इसके बाद चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। तीनों निकायों को मिलाकर कुल 18 वार्ड, 19 मतदान स्थल और 1,0251 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button